Posted by vivekhctm on September 9, 2013 at 10:55 AM
|
|
बैरगनिया (सीतामढ़ी;), निज संवाददाता : रहमत सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा नगर पंचायत वार्ड दस में राष्ट्रीय पेंशन योजना के संचालन के लिए कार्यालय खोला गया। जिसका उद्घाटन नपं अध्यक्ष मो. वसीर अंसारी ने किया। श्री अंसारी ने कहा कि इस तरह के योजना वरदान साबित हो सकता है। यह योजना केन्द्र सरकार की एलआईसी द्वारा प्रायोजित है। ब्रज मोहन कुमार ने कहा कि 18 से 60 वर्ष के युवा व बुर्जुग थोड़ा-थोड़ा राशि संचित कर जीवन के लिए आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकते है। मौके पर कोडिनेटर दीपक कुमार प्रसाद, विकास कुमार, इमरान खान, दशई महतो, सुमित्रा देवी, मो. सगीर खान, संजीव कुमार जायसवाल आदि मौजूद थे। संचालन प्रो. राज कुमार सिंह ने किया।
Oops!
Oops, you forgot something.